
सच हुई अटल बिहारी वाजपेयी की 46 साल पुरानी भविष्यवाणी... अब महाराष्ट्र निकाय में भी खिला 'कमल'
AajTak
बीजेपी गठबंधन महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में से 25 पर अपना परचम लहराता दिख रहा है. सबसे बड़ी जीत देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मिली है. इसी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 46 साल पुरानी भविष्यवाणी सच साबित हो गई है.
अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा... 46 साल पहले जिस अरब सागर के किनारे मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के पहले अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जो भविष्यवाणी की थी, वह महाराष्ट्र की राजनीति में अब पूरी होती दिख रही है. देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार, 20 राज्यों में एनडीए की सरकार और अब महाराष्ट्र में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने इसे और मजबूत कर दिया है.
यह परिणाम साफ संकेत देते हैं कि देश की राजनीति में बीजेपी का जनाधार और मजबूत हुआ है. केरल में तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में कमल खिलने के बाद अब महाराष्ट्र में भी बीजेपी ने नया इतिहास रच दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी के साथ है. इसी भरोसे की नई और बड़ी किस्त महाराष्ट्र से सामने आई है.
मुंबई से नागपुर तक भगवा लहर
बीजेपी गठबंधन राज्य की 29 नगर निगमों में से 25 पर अपना परचम लहराता दिख रहा है. सबसे बड़ी जीत देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मिली है. दशकों तक ठाकरे परिवार का अभेद्य किला मानी जाने वाली बीएमसी में बीजेपी पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अब मुंबई में बीजेपी का मेयर बनना तय है. नागपुर से पुणे, नासिक से सोलापुर तक बीजेपी गठबंधन ने जीत का परचम लहराया है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे रिकॉर्ड तोड़ जनादेश करार दिया. उनका कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के भरोसे की जीत है, जिसने महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में विकास की एक नई भाषा गढ़ी है.
ठाकरे और पवार परिवार के गढ़ ढहे

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









