
महाराष्ट्र में बीजेपी की लहर, लेकिन इन शहरों में नंबर- 1 रही कांग्रेस
AajTak
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. यहां पार्टी को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली है. देश की सबसे चर्चित नगर निगम बीेएमसी में कांग्रेस को 24 सीटें मिली हैं. जबकि यहां 227 वार्ड हैं. हालांकि महाराष्ट्र के कुछ शहरों में कांग्रेस की स्थिति नंबर वन की है. इनमें लातूर,
महाराष्ट्र निकाय चुनाव कांग्रेस खेमे में उत्साह का संचार नहीं कर सके. इस चुनाव में कांग्रेस प्रदर्शन कुल मिलाकर निराशाजनक रहा. खासकर बड़े शहरों जैसे मुंबई में पार्टी लगभग हाशिए पर पहुंच गई है. देश के सबसे बड़े नगर निगम में गिनी जाने वाली बीएमसी में कांग्रेस देर रात तक 24 वार्डों पर आगे चल रही थी. बीएमसी में 227 वार्ड हैं. यहां ताजा समाचार मिलने तक बीजेपी 88 वार्डों पर आगे चल रही थी. शिवसेना 28 वार्डों पर आगे चल रही थी. एनसीपी 03 सीटों पर आगे चल रही थी. वहीं विपक्षी खेमे में शिवसेना (UBT) 66 वार्डों पर आगे चल रही थी. जबकि एमएनएस को 06 सीटों पर लीड मिली हुई थी.
भिवंडी शहर कांग्रेस के लिए अच्छी खबर लेकर आई है. यहां कांग्रेस 30 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है. भिवंडी में कुल 90 सीटें हैं. यहां बीजेपी 22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि शिवसेना 12 सीटों पर और एनसीपी-एसपी भी 12 सीटों पर आगे चल रही है.
लातूर भी कांग्रेस के लिए राहत की खबर लेकर आई है. यहां पर कांग्रेस का मेयर बनना तय है, 70 सीटों वाले इस नगरपालिका में कांग्रेस ने 43 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. जबकि BJP को 22 और वंचित बहुजन आघाड़ी को 4 सीटें मिलीं है. NCP (शरद पवार) सहित अन्य दलों का खाता नहीं खुला.
चंद्रपुर की 66 सीटों में भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां 30 सीटों पर कांग्रेस आगे है और नंबर वन पर है. बीजेपी को 23 सीटों पर आगे है. यहां शिवसेना एक, शिवसेना (UBT) को 6 और VBA 2 सीटों पर आगे चल रही है.
कोल्हापुर में कांग्रेस 34 सीटें जीतकर नंबर वन पर है. यहां बीजेपी 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रही है. जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 15 सीटें मिली है. कोल्हापुर में नगरपालिका में कुल 81 सीटें हैं.
महाराष्ट्र की चर्चित धारावी के वॉर्ड 183 से कांग्रेस की आशा काले को जीत मिली है. आशा काले ने शिवसेना की वैशाली शेवाले को मात दी है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









