
'भारत पर आंच आई तो सवाल हिंदुओं से होंगे...', RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान
AajTak
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत के साथ जो भी अच्छा या बुरा होगा, उसके लिए हिंदुओं से सवाल होंगे, क्योंकि भारत सिर्फ भूगोल नहीं, बल्कि देश का चरित्र है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज समावेशी है और उसकी नैतिकता, एकता और शक्ति ही भारत की वैश्विक पहचान तय करती है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारत के साथ कुछ अच्छा या बुरा होता है, तो उसके लिए हिंदुओं से सवाल किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ एक भौगोलिक क्षेत्र का नाम नहीं है, बल्कि यह देश के चरित्र का प्रतीक है.
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज की परंपरा हमेशा से समावेशी और स्वीकार करने वाली रही है. हिंदू समाज ने अपने भीतर पूजा पद्धतियों, पहनावे, खानपान, भाषा, जाति और उपजाति जैसी विविधताओं को जगह दी है, लेकिन इन भिन्नताओं को कभी टकराव का कारण नहीं बनने दिया.
भारत की हर घटना का जवाब हिंदुओं को देना होगा
भागवत ने कहा कि भारत का असली चरित्र उसी समाज से बनता है, जो समरसता और साथ रहने की भावना में विश्वास रखता है. उन्होंने कहा कि जो लोग आपसी मेल-जोल और सामंजस्य को मानते हैं, वही हिंदू समाज का वास्तविक रूप हैं और वही देश के चरित्र को भी दर्शाते हैं.
उन्होंने कहा कि सदियों से भारत ने आक्रमण, विनाश और कठिन दौर देखे हैं. इसके बावजूद यहां के लोगों ने अपने मूल्यों और धर्म को खत्म नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने यह सुनिश्चित किया कि जीवन के मूल सिद्धांत और नैतिकता सुरक्षित रहें. ऐसे लोगों को हिंदू कहा जाता है और ऐसे लोगों की भूमि को भारत कहा जाता है.
हिंदू समाज का चरित्र ही भारत की असली पहचान

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









