
7 राज्य, 26 ठिकाने और ED का एक्शन... इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, PMLA के तहत चल रही है जांच
AajTak
ED ने PMLA के तहत गोवा समेत 7 राज्यों में मौजूद 26 ठिकानों पर छापेमारी की और इंटरस्टेट ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर दिया. यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. पढ़ें इस मामले की पूरी कहानी.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पणजी ज़ोनल ऑफिस ने अवैध अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है. इस कार्रवाई के तहत ED ने गोवा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और दिल्ली समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की. कुल 26 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई PMLA, 2002 के तहत की गई है.
NDPS एक्ट की FIR से शुरू हुई जांच ED की यह जांच गोवा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी. यह FIR NDPS एक्ट, 1985 के तहत दर्ज की गई थी, जिसमें वाणिज्यिक मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोप है. FIR के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया. शुरुआती जांच में ही अंतरराज्यीय स्तर पर फैले एक संगठित ड्रग नेटवर्क के संकेत मिले, जिसके बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान की योजना बनाई गई.
इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का खुलासा तलाशी अभियान के दौरान ED को एक सुनियोजित इंटरस्टेट ड्रग तस्करी सिंडिकेट के पुख्ता सबूत मिले हैं. जांच में सामने आया कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय है और नेटवर्क के अलग-अलग सदस्य अलग भूमिकाओं में काम कर रहे थे. कोई सप्लायर था तो कोई डिस्ट्रीब्यूटर, तो कोई फाइनेंशियल चैनल संभाल रहा था. यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और कानून से बचने के लिए लगातार तरीके बदल रहा था.
B2B मॉडल पर हो रहा था नशे का कारोबार ED की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मादक पदार्थों की सप्लाई रिटेल नहीं बल्कि बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मॉडल पर की जा रही थी. गोवा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा और केरल में ड्रग्स की थोक सप्लाई की जाती थी. इससे यह साफ होता है कि यह नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि एक संगठित व्यापारिक ढांचे की तरह काम कर रहा था.
नकदी, चरस और आपत्तिजनक सामग्री जब्त तलाशी के दौरान ED ने भारी मात्रा में नकदी जब्त की है. इसके अलावा चरस और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं. ED को कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ और डिजिटल डिवाइस भी हाथ लगे हैं. इन डिवाइस में मौजूद डेटा से नेटवर्क की कार्यप्रणाली, संपर्क सूत्र और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं.
डिजिटल डिवाइस से चौंकाने वाले खुलासे जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच में बड़े पैमाने पर ड्रग सप्लाई के सबूत सामने आए हैं. MDMA, एक्स्टेसी, हैश, कुश, शरूम्स, राशोल क्रीम, कोकीन और सुपर क्रीम जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई भारत के कई राज्यों में की जा रही थी. इनका इस्तेमाल पार्टी सर्किट और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों तक पहुंचने के लिए किया जाता था.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









