
Corona: तीसरी लहर की आहट, गायब होने लगे जरूरी सामान, हफ्तेभर में 15% बढ़ी ऑनलाइन बिक्री
AajTak
Corona 3rd wave: महामारी की इस लहर में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है. हर रोज नए मामलों का रिकॉर्ड बन रहा है. इसके कारण लोग सतर्कता बरत रहे हैं और मार्केट में जाकर शॉपिंग करने के बजाय ऑनलाइन खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं. एक और कारण बाजार के खुलने के समय पर लगाई गई पाबंदी है.
भारत में कोरोना की तीसरी लहर (Corona 3rd Wave) ने दस्तक दे दी है. पिछले 7 दिन में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़े हैं. इसके साथ ही पाबंदियों का दौर भी लौट आया है और कई राज्य नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा चुके हैं. इन सबका असर लोगों की खरीदारी के ट्रेंड पर पड़ रहा है और फिर से बाजार में पैनिक बाइंग (Panic Buying) का दौर देखने को मिल रहा है. स्टोर शेल्फ और ई-कॉमर्स (E-Commerce) प्लेटफॉर्म से जरूरी सामान गायब होने लग गए हैं. रोजाना इस्तेमाल के जरूरी सामानों (Essential Goods) की ऑनलाइन बिक्री (Online Sale) पिछले कुछ दिनों में 15 फीसदी तक बढ़ गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












