
Cheteshwar Pujara Shaheen shah afridi: चेतेश्वर पुजारा ने शाहीन आफरीदी को जड़ा छक्का, फैन्स बोले- दिल जीत लिया पुजी पाजी
AajTak
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की बॉल पर छक्का जड़कर टीम इंडिया के स्टार प्लेयर चेतेश्वर पुजारा ने फैन्स का दिल जीत लिया...
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर चेतेश्वर पुजारा ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की बॉल पर छक्का जड़कर फैन्स का दिल जीत लिया. पुजारा ने यह कारनामा इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में किया है. पुजारा ने शाहीन की बॉल पर अपर कट मरते हुए बॉल को हवा में ही बाउंड्री के पार भेज दिया.
दरअसल, पुजारा काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन 2 में ससेक्स टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. उनकी ही टीम में पाकिस्तानी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी खेल रहे हैं. ससेक्स टीम इस समय मिडिलसेक्स के खिलाफ 4 दिवसीय मैच खेल रही है.
इस तरह पुजारा ने जमाया छक्का
मुकाबले के तीसरे दिन ससेक्स टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी थी. यहां टीम ने 6 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए. ऐसे में चेतेश्वर पुजारा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे. पारी के तीसरे ओवर में पुजारा के सामने शाहीन आफरीदी आए. ओवर की तीसरी बॉल पर शाहीन ने गुडलेंथ पर बाउंसी बॉल डाली, जिस पर पुजारा ने गेंदबाज की रफ्तार का इस्तेमाल करते हुए अपर कट मारा. बॉल की रफ्तार इतनी थी कि सीधे बाउंड्री के पार पहुंच गई.
पुजारा ने जीत लिया फैन्स का दिल
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैन्स इस शॉट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पुजारा के हाथों छक्का खाने से पहले शाहीन एक विकेट ले चुके थे. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दिल जीत लिया पुजी पाजी ने... वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- शाहीन की बॉल पर पुजारा ने क्या शानदार शॉट जमाया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










