
Cheteshwar Pujara 100th Test: भारतीय बल्लेबाजों के लिए मनहूस रहा है 100वां टेस्ट! किसी ने नहीं जड़ी सेंचुरी, पुजारा के पास मौका
AajTak
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए दिल्ली टेस्ट मैच काफी खास रहने वाला है. इस मैच में उतरते ही चेतेश्वर पुजारा 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. भारत की ओर से अबतक सौवें टेस्ट मैच में कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया है, ऐसे में पुजारा के पास इतिहास रचने का मौका होगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से मात दे थी. अब उसका लक्ष्य इस मुकाबले में भी कंगारू टीम को रौंदने पर होगा. दिल्ली टेस्ट मैच भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए भी खास रहने वाला है. इस दूसरे टेस्ट मैच में उतरते ही चेतेश्वर पुजारा 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.
क्या चेतेश्वर पुजारा रच पाएंगे इतिहास?
सौवें टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा के पास बल्ले से इतिहास रचने का भी सुनहार मौका होगा. दरअसल सौवें टेस्ट मैच में कोई भी भारतीय बल्लेबाज अबतक शतक नहीं बना पाया है. सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ जैसे धुरंधर से सौवें टेस्ट में शतक की उम्मीद थी लेकिन वह विफल रहे. इस दौरान कुछ भारतीय बल्लेबाज तो अर्धशतक बनाने में कामयाब रहे लेकिन उसे वह शतकीय पारी में नहीं बदल सके. वीवीएस लक्ष्मण (64 और 4 रन), कपिल देव (55 रन) सचिन तेंदुलकर (54 रन), राहुल द्रविड़ (52 और 9 रन) का नाम इसमें शामिल था. पुजारा से उम्मीद है कि वह अबकी जरूर भारत के लिए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.
क्लिक करें- स्टार प्लेयर का अनोखा 'शतक', एक दशक से है टीम इंडिया की दीवार
सौवें टेस्ट में शतक लगाने की बात करें तो अब तक सिर्फ 9 बल्लेबाज ही यह कारनामा कर पाए हैं. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं. वहीं पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो बल्लेबाजों को भी अपने 100वें टेस्ट में शतकीय पारी खेलने का अवसर मिला. इसके साथ ही वेस्टइंडीज के भी एक बल्लेबाज ने यह ऐताहिसक उपलब्धि अपने नाम की है.
पोंटिंग के नाम काफी स्पेशल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







