
Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट के दरवाजे पर दस्तक दी, डबल सेंचुरी जमाकर पुख्ता किया अपना दावा
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी इस सीरीज से पहले अपनी फॉर्म साबित की है. पुजारा ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में नाबाद 243 रनों की पारी खेली.
साउथ अफ्रीकी दौरे के बाद अब भारतीय टीम का होम सीजन शुरू होने वाला है. टीम इंडिया अपने घर पर सबसे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. फिर रोहित ब्रिगेड को 25 जनवरी से इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टेस्ट मैच भी खेलने हैं. अफगानिस्तान सीरीज के लिए तो भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा होनी बाकी है.
क्या चेतेश्वर पुजारा को मिलेगा मौका?
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन जल्द होने की उम्मीद है. वैसे इंग्लैंड के खिलाफ टीम चुनने में भारतीय चयनकर्ताओं को काफी माचापच्ची करनी पड़ सकती है. मौजूदा रणजी ट्रॉफी में कई खिलाड़ी शानदार खेल रहे हैं. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी फॉर्म साबित की है. पुजारा ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में सौराष्ट्र की ओर से नाबाद 243 रनों की पारी खेली थी.
𝗗𝗼𝘂𝗯𝗹𝗲 𝗗𝗲𝗹𝗶𝗴𝗵𝘁 𝗳𝗼𝗿 𝗖𝗵𝗲𝘁𝗲𝘀𝗵𝘄𝗮𝗿 𝗣𝘂𝗷𝗮𝗿𝗮! 💯💯 A spectacular 2⃣0⃣0⃣ in Rajkot from the Saurashtra batter! 👏👏 Follow the match ▶️ https://t.co/xYOBkksyYt#RanjiTrophy | #SAUvJHA | @IDFCFIRSTBank | @saucricket | @cheteshwar1 pic.twitter.com/ofLZSf2qcl
इस शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा को नजरअंदाज करना काफी मुश्किल होगा. इंग्लैंड जैसी तगड़ी टीम के खिलाफ मामूली तकनीक वाले खिलाड़ियों चुनने की बजाय 'टेस्ट विशेषज्ञ' पुजारा को चुनना कोई खराब फैसला नहीं होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में ज्यादातार भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.
विराट कोहली और केएल राहुल को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाज अफ्रीका के खिलाफ उस टेस्ट सीरीज में संघर्ष करते दिखे थे. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर की पुरानी कमजोरी फिर से उजागर हो गई, वहीं शुभमन गिल भी अपनी छाप नहीं छोड़ सके थे. ऐसे में इस बात की संभावना बन रही है कि पुजारा को इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








