
Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने खोला तूफानी बैटिंग का राज, पवेलियन लौटते वक्त बेटी को किया हाई-फाइव, Video
AajTak
चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं. इंस्टाग्राम पर पुजारा ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, दिसमें वह अपनी बेटी को हाई-फाइव दे रहे हैं.
टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में धमाल किए हुए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने अपने चार मैच में चार शतक जड़ दिए, जिसमें दो डबल सेंचुरी भी शामिल हैं. पुजार की इस शानदार फॉर्म से हर कोई खुश है, इस बीच उन्होंने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है.
चेतेश्वर पुजारा ने इंस्टाग्राम पर मैच की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, इन्हीं के साथ एक वीडियो भी दिखाया. जिसमें वह बल्लेबाजी से लौटते वक्त जब पवेलियन जा रहे हैं, तब बाउंड्री के पास खड़ीं अपनी बेटी अदिति को हाई-फाइव दे रहे हैं.
चेतेश्वर पुजारा का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है. चेतेश्वर पुजारा ने इसे अपना पोस्ट बैटिंग रिचुअल बताया है. चेतेश्वर पुजारा इस वक्त काउंटी क्रिकेट में ससेक्स टीम के लिए खेल रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन ज़ोरदार है.
चेतेश्वर पुजारा ने अपने कैप्शन में लिखा कि जो रिजल्ट हमें चाहिए था, वो नहीं मिला लेकिन हम ज़ोरदार वापसी करेंगे.
बता दें कि भले ही चेतेश्वर पुजारा शानदार फॉर्म में चल रहे हों, लेकिन ससेक्स टीम इस सीजन में एक भी जीत हासिल करने में फेल रही है. प्वाइंट्स टेबल में ससेक्स अभी 38 प्वाइंट के साथ सातवें नंबर पर है.
अगर चेतेश्वर पुजारा की बात करें वह अभी तक 143 की औसत से 717 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो दोहरे शतक जमाए हैं. ससेक्स टीम का अगला मैच 12 मई से लंकशायर के खिलाफ है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








