
Chetan Sharma Resign: राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या... सबका भरोसा चेतन शर्मा से उठा, अब शिव सुंदर बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर
AajTak
बड़बोलेपन के कारण पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा देने पड़ा है. उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. अब चेतन की जगह भारतीय टीम के नए चीफ सेलेक्टर शिव सुंदर दास बन सकते हैं...
Chetan Sharma Resign: भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा के लिए उनका बड़बोलापन ही काफी भारी पड़ गया है. इसके कारण चेतन को अपना चीफ सेलेक्टर का पद गंवाना पड़ा है. चेतन इसी साल 7 जनवरी को दूसरी बार चीफ सेलेक्टर के पद पर नियुक्त हुए थे. मगर चेतन को अपना एक वीडियो वायरल होने के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा है.
अब चेतन की जगह पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास को अंतरिम चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया जा सकता है. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का भरोसा चेतन से उठ गया है.
क्या हुआ था चेतन शर्मा के साथ?
बता दें कि हाल ही में चेतन शर्मा का एक वीडियो सामने आया. जिसमें वह खिलाड़ियों के चयन, तरीके और फिटनेस को लेकर कई तरह की बातें उजागर कर रहे थे. चेतन शर्मा को विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आक्षेप लगाते हुए दिखाया गया है. उन्होंने कथित तौर पर द्रविड़ और कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया था.
शर्मा ने आरोप लगाया के भारतीय क्रिकेटर 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं. इस वीडियो के बाद ही चेतन शर्मा सुर्खियों में थे और सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनकी काफी किरकिरी की. इसी बीच लगातार बीसीसीआई से एक्शन की मांग की जा रही थी और अब चेतन शर्मा का इस्तीफा हो गया है.
शिव सुंदर बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








