
Chennai Super Kings IPL 2023: धोनी ने 'कमजोर टीम' को बनाया ताकतवर, इन पांच वजहों से पलटी CSK की किस्मत
AajTak
एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन काफी खराब रहा था और वह नौवें स्थान पर रही थी. इस सीजन में टीम की किस्मत पूरी तरह पलट चुकी है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का खूब जलवा दिख रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में अबतक 12 में से सात मुकाबले और वह अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है. चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब सिर्फ एक मुकाबले में जीत की जरूरत है.
चार बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन काफी खराब रहा था और वह नौवें स्थान पर रही थी. लेकिन इस सीजन में टीम की किस्मत पूरी तरह पलट गई है. सीएसके के खिलाड़ी पूरी तरह लय में आ चुके और उनकी नजरें चमचमाती हुई आईपीएल ट्रॉफी पर टिकी हुई हैं. मौजूदा सीजन में सीएसके के शानदार प्रदर्शन में कुछ फैक्टर्स का अहम रोल रहा है. आइए जानते हैं इस बारे में...
1. कमजोर गेंदबाजी अब बन गई ताकत: शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि चेन्नई की गेंदबाजी काफी अनुभवहीन है क्योंकि जडेजा के अलावा कोई बड़ा नाम दिख नहीं रहा था. दीपक चाहर भी शुरू में इंजर्ड थे, लेकिन धीरे-धीरे चेन्नई की गेंदाबाजी में पैनापन बढ़ता चला गया. तुषार देश पांडे और मथीशा पथिरान काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, वहीं दीपक चाहर भी फिट हो चुके हैं और उन्होंने दिल्ली के खिलाफ काफी उम्दा गेंदबाजी की थी. रवींद्र जडेजा का बॉलिंग के हिसाब से ये बेस्ट सीजन रहा है. अब चेन्नई की कमजोरी उसकी मजबूती बन गई है और गुजरात की तरह यह टीम काफी संतुलित दिख रही है.
2. खिलाड़ियों को बैक करने का मिला फल: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को काफी बैक करती है. तुषार देशपांडे जैसे प्लेयर्स समझ गए हैं कि कप्तान और टीम उनसे क्या चाहते हैं. तुषार पहले कुछ मैचों में विकेट्स लेने के साथ-साथ काफी महंगे साबित हो रहे थे, लेकिन अब उनकी इकोनॉमी रेट में सुधार आया है और वह विकेट तो चटका ही रहे हैं. कप्तान एमएस धोनी भी उन्हें काफी टिप्स देते नजर आते हैं.
3. बैटिंग में कमाल कर रहा टॉप आर्डर: सीएसके के ओपनर्स ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे अपनी टीम को शानदार शुरुआत दे रहे हैं, वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे ने तबाही मचाई हुई है. शिवम ने 12 मैचों में 159.89 के स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं, जिसमें 27 छक्के शामिल हैं. अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी कमाल दिखाया है और वह अबतक 171.61 के स्ट्राइक रेट से 266 रन बना चुके हैं.
4. एमएस धोनी का करिश्मा: एमएस धोनी कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में 48 के एवरेज से 96 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और तीन चौके लगाए. धोनी का संभवत: ये आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है, ऐसे में सीएसके के मैच के दौरान पूरा स्टेडियम 'धोनीमय' हुआ रहता है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








