
ChatGPT फाउंडर ने हिंदी में दी प्रेजेंटेशन, सच्चाई जानकार हो जाएंगे हैरान
AajTak
ChatGPT फाउंडर Sam Altman का एक वीडियो सामने आया है. इस 4 मिनट के वीडियो में वह लगातार हिंदी में प्रेजेंटेशन देते हुए नजर आए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कैसे हिंदी बोल रहे हैं और क्या उन्हें हिंदी भाषा का ज्ञान है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ChatGPT और उनके फाउंडर Sam Altman अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर Sam Altman ने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, इंटरनेट पर एक पोस्ट सामने आया है, जहां चैटजीपीटी के फाउंडर भारतीय भाषा हिंदी में अपनी प्रेजेंटेशन देते हुए नजर आए. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दरअसल, X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर Linus ( @LinusEkenstam ) नाम के यूजर्स ने एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में एक 4 मिनट का वीडियो है. इस वीडियो में Sam Altman हिंदी भाषा में प्रजेंटेशन दे रहे हैं. इसको लेकर कई लोगों को हैरानी हो सकती है.
ये भी पढ़ेंः 19 साल के भारतीय लड़के ने बनाया AI ब्राउजर, Sam Altman ने किया इतने करोड़ का निवेश
दरअसल, Linus ने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने AI का इस्तेमाल करते हुए Sam Altman की हिंदी में प्रेजेंटेशन देते हुए एक वीडियो बनाया है. इसमें Sam Altman हिंदी में प्रजेंटेशन देते हुए बता रहे हैं कि कैसे कैसे उनकी नेचुरल लैंग्वेज उन्हें चैटजीपीटी में मदद करती है. Linus ने बताया कि heygen का इस्तेमाल करके वे पुरानी वीडियो को किसी भी नई भाषा में कंवर्ट कर सकेंगे. इसको यूज़ करना भी काफी आसान है.
ये भी पढ़ेंः इस AI को यूज किया, तो भूल जाएंगे Google सर्च, फ्री में मिलेगा ChatGPT का एक्सपीरियंस
ChatGPT को बीते साल लॉन्च किया था, तब से अब तक यह प्लेटफॉर्म काफी एडवांस और अपडेट हो चुका है. इस प्लेटफॉर्म पर आप अपनी इच्छा के मुताबिक, कुछ भी सवाल कर सकते हैं और यह उनका जवाब देने की काबिलियत रखता है. चैटजीपीटी का सहारा लेकर कई लोग ऑफिस से लेकर कॉलेज के असाइनमेंट आदि तक कंप्लीट करते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










