
Charlotte Dean Mankading Controversy Deepti Sharma: 'मैं तो अभी से क्रीज में रहूंगी', मांकड़िंग आउट होने पर इंग्लिश प्लेयर चार्ली डीन का दर्द
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया, जिसमें भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने इंग्लिश बैटर चार्ली डीन को मांकड़िंग रनआउट किया. इसके बाद से ही मांकड़िंग को लेकर जमकर बहस चल रही है...
Charlotte Dean Mankading Controversy Deepti Sharma: क्रिकेट जगत में एक बार फिर मांकड़िंग सुर्खियों में छाने लगा है. इसकी शुरुआत भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स वनडे मुकाबले से हुई. इसमें भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने चार्ली डीन को 'मांकड़िंग' आउट किया था.
इसको लेकर शुरू हुई बहस अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है. दीप्ति शर्मा और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट का भी इस मामले में बयान आ चुका है. सभी ने अपना पक्ष रखा. मगर इसी बीच 'मांकड़िंग' आउट होने वाली चार्ली डीन ने भी तंज भरे लहजे में अपना दर्द बयां किया है.
दरअसल, चार्ली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने टीम के कुछ फोटोज भी शेयर किए. साथ ही चार्ली ने पोस्ट में एक लाइन लिखते हुए कहा कि वह अभी से अपनी क्रीज में रहेंगी. बता दें कि रनआउट होने के बाद चार्लोट डीन की आंखें नम हो गई थीं.
'मैं अभी से अपनी क्रीज में रहूंगी'
चार्ली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'समर (गर्मियों) का शानदार तरीके से अंत हुआ है. इंग्लैंड के रंगों में रंगते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर खेलना बड़े ही सम्मान की बात है.' चार्ली ने यह सभी बातें एक लाइन में कहीं. इसके बाद एक लाइन अलग से लिखी, जिसमें 'मांकड़िंग' आउट पर तंज भी कसा. उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि मैं अभी से अपनी क्रीज में रहूंगी.'
आउट करने से पहले दीप्ति ने दी थी वॉर्निंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











