
Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal: भारत में कल लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, सूतक काल दोपहर को इतने बजे होगा शुरू
AajTak
चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 10.58 बजे शुरू होगा और देर रात 01.26 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 28 मिनट की रहेगी. चंद्र ग्रहण का पीक टाइम रात 11.42 होगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक 7 सितंबर को दोपहर 12.57 बजे शुरू होगा.
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर यानी कल चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है, भारत वर्ष में दृश्यमान होगा. इसलिए इसमें सूतक के सारे नियम लागू होंगे. यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा. चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में बहुत से सवाल होंगे. जैसे ग्रहण और उसका सूतक काल कितने बजे शुरू होगा. भारत में चंद्र ग्रहण का असर कहां-कहां होगा. आइए आज आपको इन सारे सवालों के जवाब देते हैं.
चंद्र ग्रहण कितने बजे शुरू होगा? (Chandra Grahan 2025 Time) भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. इस प्रकार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट की रहेगी. इसमें भी चंद्र ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव रात 11.01 बजे से रात 12.22 बजे के बीच रहेगा और ग्रहण का पीक टाइम रात 11.42 होगा. यही वो समय होगा, जब पूर्ण चंद्र ग्रहण का दृश्य आप देख सकेंगे.
सूतक काल कितने बजे शुरू होगा? (Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal Time) चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक 7 सितंबर को दोपहर 12.57 बजे शुरू होगा. इस काल में खाना पकाना या भोजन करना वर्जित है. इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद रहते हैं, क्योंकि सूतक काल में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता है. गर्भवती महिलाओं को इस समय नकारात्मक चिंतन से बचना चाहिए. सूतक से पहले ही पके हुए भोजन और जल में तुलसी दल डालकर रख दें. सूतक के नियम बीमार, वृद्ध और बच्चों पर लागू नहीं होते हैं.
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2025 When and Where Watch) साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में नजर आने वाला है.
चंद्र ग्रहण का दुनिया पर प्रभाव (Chandra Grahan 2025 Effects) ज्योतिषविदों के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण के कारण पश्चिमी देशों और मिडिल ईस्ट के देशों में समस्याएं बढ़ सकती हैं. पाकिस्तान में भी थोड़ी अशांति रह सकती है. प्राकृतिक आपदाओं की संभावना रहेगी. वायुयान दुर्घटना और अग्नि से आपदा हो सकती है. धार्मिक और व्यापारिक मोर्चे पर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.
भारत के लिए कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2025 In India) चंद्र ग्रहण के मद्देनजर भारत में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब की स्थिति बिगड़ सकती है. भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ सकता है. पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष समस्याएं हो सकती हैं. प्राकृतिक आपदाओं और राजनीतिक परिवर्तन के योग दिख रहे हैं. राजनीतिक मामलों में भी उथल-पुथल दिखाई दे सकती है. बड़े राजनेताओं के भविष्य और स्वास्थ्य के लिए कठिन समय हो सकता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









