
Champions Trophy 2025 Full Schedule: पाकिस्तान की महा बेइज्जती? भारत से फाइनल हुआ तो मेजबान होकर भी छोड़ना पड़ेगा देश
AajTak
Champions Trophy 2025 Full Schedule: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है.
Pakistan in Tension for Champions Trophy Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होगा. मगर शेड्यूल जारी होने के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की टेंशन बढ़ गई है.
यह टेंशन किसी और को लेकर नहीं, बल्कि फाइनल मुकाबले को लेकर बढ़ी है. आईसीसी ने शेड्यूल में फाइनल के वेन्यू का नाम लाहौर लिखा है. यह देखकर पाकिस्तानी फैन्स खुश जरूर होंगे, लेकिन उसके साथ ब्रेकेट में एक शर्त भी लिख दी है, जिसे पढ़कर उनका दिल टूटा है
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. यह बात शेड्यूल जारी होने से पहले पाकिस्तान को पता थी.
भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी
इसी को ध्यान में रखते हुए ICC ने शेड्यूल में 4 वेन्यू तय किए हैं. इसमें एक वेन्यू UAE का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम रखा है, जिसमें भारतीय टीम अपने सभी मैच खेलेगी. दुबई में भारतीय टीम के 3 ग्रुप मुकाबले शेड्यूल होने के साथ ही एक सेमीफाइनल भी रखा गया है.
यहां तक तो बात ठीक है, मगर असली मामला चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर है. ICC ने खिताबी मुकाबला भी एक शर्त के साथ दुबई में शेड्यूल किया है. शर्त यह है कि यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तब उस स्थिति में यह खिताबी मुकाबला दुबई में होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








