
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर अड़ा पाकिस्तान, PCB चीफ ने दी ICC की दुहाई, BCCI पर दिया ये बयान
AajTak
PCB on CT 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के पाकिस्तान में आयोजन को लेकर अब एक बार फिर PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) का बयान सामने आया है. PCB के चीफ मोहसिन नकवी ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि उनको BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के इनकार के बाद ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के जवाब का इंतजार है.
Pakistan Cricket Board Chairman Mohsin Naqvi On Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन क्या पाकिस्तान में हो भी पाएगा? इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के इस टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार कर दिया है. अब इस पूरे मामले में PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) एक बार फिर गिड़गिड़ाया है. PCB के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि उन्हें बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से इनकार करने पर आईसीसी से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
नकवी ने कहा कि आयोजन को लेकर वह सीधे ICC से संपर्क में हैं. पाकिस्तानी वेबसाइट 'डॉन' के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में नकवी के हवाले से कहा गया कि हमारा रुख स्पष्ट है, हमने पहले भी यह कहा है और हम उस रुख पर कायम रहेंगे. यानी कुल मिलाकर पाकिस्तान चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर अड़ गया है.
बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में आईसीसी को स्पष्ट कर दिया था कि वह अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा और चाहता है कि उसके खेल किसी तीसरे देश में आयोजित किए जाएं. पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल को अस्वीकार कर दिया, आईसीसी से इस बारे में स्पष्टता मांगी है कि भारत पाकिस्तान क्यों नहीं जाना चाहता है? भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेला है. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का यह आयोजन फरवरी-मार्च में होना है.
PCB चीफ नकवी ने 18 नवंबर को मीडिया से बात करते हुए कहा था- अगर भारत को अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के बारे में कोई चिंता है तो उन्हें हमसे बात करनी चाहिए और हम इस समस्या को दूर करेंगे. मुझे नहीं लगता कि भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ना आने का कोई कारण है.
VIDEO: मीडिया से बात करते हुए मोहसिन नकवी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








