
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट... भारत कहां खेलेगा अपने मैच? ICC ने किया साफ
AajTak
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऐलान कर दिया है कि अब यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. इसमें भारत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलेगा.
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऐलान कर दिया है कि अब यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. इसमें भारत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलेगा.
आईसीसी ने इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल के शुरुआत में फरवरी और मार्च के बीच खेली जाएगी. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले पाकिस्तान में नहीं खेलेगी. यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो टूर्नामेंट का यह खिताबी मुकाबला भी पाकिस्तान में नहीं होगा.
भारत में होगा अगले साल महिला वर्ल्ड कप
ICC ने अपना यह फैसला गुरुवार (19 दिसंबर) को सुनाया है. क्रिकेट काउंसिल ने यह भी साफ किया है कि 2024 से 2027 के बीच होने वाले कुछ बड़े ICC टूर्नामेंट मेजबानी किसे दी जाएगी. 2025 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप भी होना है, जिसकी मेजबानी भारत को दे दी गई है. जबकि 2026 में पुरुष टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा.
इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका को संयुक्त रूप से दी गई है. इसका कारण है कि पाकिस्तान ने भी भारत में आईसीसी टूर्नामेंट या बाकी कोई भी मैच खेलने से इनकार कर दिया है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी.
अपने बयान में यह भी साफ किया है कि 2028 तक होने वाले सभी ICC टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत ही होंगे. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है. इसमें भी हाइब्रिड मॉडल लागू रहेगा. इसके बाद 2029-31 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भी एक सीनियर महिला टूर्नामेंट होना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








