
Champions Trophy: पाकिस्तान को क्रिकेट में झटका... चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर फंस गया ये पेच, जानें पूरा मामला
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टेंशन बढ़ा दी है. चैम्पियंस ट्रॉफी के अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में होने की संभावना है. इन दो महीनों के दौरान कुछ बड़े टी20 लीगों का आयोजन होता है.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर आईसीसी संग करार पर साइन भी किए थे. फिर भी इस बात को लेकर सस्पेंस है कि क्या टूर्नामेंट निश्चित रूप से पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा या इसे किसी दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया जाएगा.
इस वजह से फंस रहा पेच
चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थल को लेकर तो पेच फंसा ही हुआ है, इसके शेड्यूल ने भी क्रिकेट बोर्ड्स की टेंशन बढ़ा दी है. चैम्पियंस ट्रॉफी के अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में होने की संभावना है. इन दो महीनों में कुछ बड़े टी20 लीगों का आयोजन होता है. उदाहरण के लिए इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) इस साल 19 जनवरी को शुरू हुआ और 17 फरवरी को समाप्त होने वाला है.
SA20 और बांग्लादेश प्रीमियर लीग को भी इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ये दोनों लीग भी साल के पहले दो महीनों के दौरान खेली जाती है. इस साल SA20 10 जनवरी को शुरू हुआ और इसका फाइनल 10 फरवरी को होने जा रहा है. बांग्लादेश प्रीमियर लीग भी इससे अछूता नहीं है, जो आम तौर पर जनवरी-फरवरी में आयोजित किया जाता है.
ILT20 के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी की तारीखों के ओवरलैप होने के कारण इस लीग को अगले साल चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. अधिकारी ने कहा, 'हमें सीमित विंडो पर काम करना होगा.' ILT20 का मौजूदा सीजन अभी भी चल रहा है. ऐसे में अभी तक अगले सीजन की तारीखों पर विचार नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारी ने माना कि उन्हें लीग को जनवरी में ही समाप्त करना पड़ सकता है.
पीएसएल भी होगा प्रभावित!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








