
Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा के अत्यंत प्रिय भोग, नवरात्र के 9 दिन लगाने से पूरी होगी मनोकामना
AajTak
नवरात्र में नौ देवियों की पूजा अलग-अलग विधि-विधान से होती है. जैसे मां के स्वरूप अलग होते हैं, वैसे ही भोग भी हर दिन अलग लगाया जाता है. आइए जानते हैं किस दिन कौन सा भोग लगाने से मां की विशेष कृपा आप पर होगी.
रविवार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरूआत होने जा रही है, जो 6 अप्रैल को समाप्त होगी. नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है. नौ दिनों के इस पर्व को भक्त जन बडे़ ही श्रद्धा भाव से मनाते हैं. नवरात्र में लोग पूरे 9 दिन के व्रत भी रखते हैं तो कुछ लोग केवल शुरुआत और आखिरी का व्रत भी करते हैं.
नवरात्र में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा मां, चौथे दिन मांकुष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनीमां, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौंवे दिन सिद्धिदात्री मां की उपासना की जाती है.
नवरात्र के नौ दिनों तक देवियों के स्वरूपों के अनुसार ही उन्हें अलग-अगल भोग लगाया जाता है. आइए जानते हैं कौन सी देवी को कौन सा भोग लगाया जाता है?
मां शैलपुत्री- नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. इसी दिन मां के प्रथम स्वरूप की पूजा होती है. मां शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं. मां को संफेद रंग पंसद है. मां को भोग में शुद्ध गाय के घी या घी से बनी चीजों को भोग लगाया जाता है. माना जाता है कि इससे आरोग्य का अर्शीवाद मिलता है.
मां ब्रह्मचारिणी - चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां के दूसरे स्वरूप की पूजा होती है. भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां ने कठोर तपस्या की थी. इस कठोर तप के कारण उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा. मां का प्रिय भोग शक्कर माना जाता है शक्कर का भोग लगाने से आयु लंबी होती है.
मां चंद्रघंटा - पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां दुर्गा ने दानवों के अंतक को खत्म करने के लिए चंद्रघंटा का रूप लिया था. इसी अवतार ने महिषासुर का वध कर देवताओं की रक्षा की थी. मां चंद्रघंटा को दूध का भोग लगाया जाता है. माता को दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाने से धन लाभ होता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











