
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि की महाअष्टमी का ये है शुभ मुहूर्त, भूलकर भी न करें ये गलतियां
AajTak
Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी 29 मार्च यानी कल होगी. महाअष्टमी के दिन दुर्गा मां के महागौरी रूप की पूजा की जाती है. इस दिन कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी होता है. ऐसी मान्यता है कि अगर नवरात्रि की अष्टमी के पूजा-पाठ में थोड़ी सी भी चूक हुई तो बाकी दिनों की आराधना व्यर्थ चली जाती है. इसलिए इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च, बुधवार को हुई थी. नवरात्रि के दो दिन अष्टमी और नवमी बड़े ही खास माने जाते हैं. 29 मार्च, बुधवार यानी कल महाअष्टमी का कन्या पूजन होगा. इसे दुर्गाष्टमी भी कहते हैं. दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है. इसलिए इसे महाअष्टमी भी कहते हैं. देवी महागौरी की पूजा अर्चना से जीवन में आ रही कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है. महाष्टमी को दुर्गा पूजा का मुख्य दिन माना जाता है. इस दिन कुछ खास गलतियां करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि कौन सी वो गलतियां है जिनसे हमें अष्टमी के दिन बचना चाहिए.
1. अष्टमी पूजन का नवरात्रि में बहुत महत्व है. इस दिन शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर ही पूजा करें. मुहूर्त बीतने के बाद पूजा का महत्व नहीं रह जाता है.
2. अष्टमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर पूजा करनी चाहिए. इस दिन देर से नहीं सोना चाहिए. अगर आपने व्रत नहीं भी रखा है तो भी उठकर स्नान करें और पूजा जरूर करें.
3. अष्टमी पर पूजा के बाद दिन में नहीं सोना चाहिए. ऐसा करने से साधक को पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है.
4. अगर आपने अष्टमी का व्रत रखा है तो नवमी के दिन कन्या पूजन से पहले कुछ भी ना खाएं. कन्या पूजन और उन्हें विदा करने के बाद ही व्रत का विधिवत पारण करें. इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.
5. महाअष्टमी के दिन दुर्गा चालीसा, मंत्र या सप्तशती के पाठ के समय किसी दूसरे से बात न करने लग जाएं. ऐसा करने से आपकी पूजा का फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










