
CDC की अपील, मुर्गियों-चूजों को गले लगाने-किस करने से बचें, इस बीमारी का है खतरा
AajTak
अमेरिका की सर्वोच्च स्वास्थ्य संस्था CDC ने लोगों से अपील की है कि वो प्यार से मुर्गियों या उनके चूजों को किस करना बंद कर दें. या ऐसा करने से बचे. क्योंकि इससे एक खतरनाक बीमारी हो सकती है. स्थिति गंभीर होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है. क्योंकि मुर्गी या चूजों को चुंबन करने या गले लगाने से साल्मोनेला कीटाणुओं (Salmonella Germs) के फैलने की आशंका है.
अमेरिका की सर्वोच्च स्वास्थ्य संस्था CDC ने लोगों से अपील की है कि वो प्यार से मुर्गियों या उनके चूजों को किस करना बंद कर दें. या ऐसा करने से बचे. क्योंकि इससे एक खतरनाक बीमारी हो सकती है. स्थिति गंभीर होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है. क्योंकि मुर्गी या चूजों को चुंबन करने या गले लगाने से साल्मोनेला कीटाणुओं (Salmonella Germs) के फैलने की आशंका है. (फोटोःगेटी) सीडीसी (CDC) ने ऐसी चेतावनी पहली बार साल 2018 में जारी की थी. जिसकी वजह से उस साल हैलोवीन का सेलिब्रेशन रद्द कर दिया गया था. साल्मोनेला (Salmonella) एक कीटाणु है जिसपर कई दवाओं का असर नहीं होता. यानी ये मल्टी-ड्रग रेजिसटेंट है. इस साल मई महीने में अमेरिका साल्मोनेला की वजह से 163 केस सामने आए. जो अब तक 46 राज्यों में बढ़कर 474 हो चुका है. इसमें से 103 अस्पताल में भर्ती हैं और एक की मौत हो चुकी है. (फोटोःगेटी) ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका में इसकी वजह से और भी मामले आए होंगे लेकिन उनका कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है. जबकि, बहुत से लोग इससे बीमार हैं. साल्मोनेला से पीड़ित 271 लोगों में से 77 फीसदी वो लोग हैं, जिनका संपर्क मुर्गियों से सीधे तौर पर था. या फिर उनके घरों के पीछे पोल्ट्री फार्म था. या फिर उन्होंने मुर्गियों या चूजों के साथ खेले-कूदे हैं या फिर उन्हें प्यार किया है. (फोटोःगेटी)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










