)
C-17 ग्लोबमास्टर से बेहतर! इंडियन एयरफोर्स के मालवाहक विमानों में लगेगा नया रडार वार्निंग रिसीवर; AI टेक्नोलॉजी से है लैस
Zee News
Next-Generation Radar Warning Receiver: भारतीय वायुसेना (IAF) अब अपने मालवाहक विमानों की इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW) क्षमता को बढ़ाने जा रही है. इसके लिए Next-Generation Radar Warning Receiver (NG RWR) खरीदा जाएगा, जो पुराने तरंग RWR की जगह लेगा. फिलहाल तरंग RWR इल्यूशिन II-76 और बोइंग C-17 ग्लोबमास्टर जैसे विमानों पर लगाया गया है.
Next-Generation Radar Warning Receiver: NG RWR एक आधुनिक और डिजिटल सिस्टम होगा, जिसमें खुले आर्किटेक्चर और AI-आधारित प्रोसेसिंग होगी. इसका मतलब है कि यह तेजी से खतरे पहचान सकेगा, उन्हें प्राथमिकता दे सकेगा और पायलटों और ऑपरेटरों को असली समय में जानकारी देगा. यह सिस्टम परिवहन विमानों के मिशन कंप्यूटर के साथ जुड़कर सभी डेटा लोड, सैंपल और डाउनलोड कर सकेगा, बिना विमान के परफॉर्मेंस को कम किए हैं.
More Related News
