
Budh Grah Gochar 2023: बुध का हो चुका है राशि परिवर्तन, अगले 2 महीने इन जातकों को होगा लाभ
AajTak
Budh Grah Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध को राजकुमार की उपाधि दी गई है. यह बुद्धि, बेहतर तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल का प्रतिनिधित्व करते हैं. चंद्रमा के बाद बुध सबसे छोटे और सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं. आज बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. आइए जानते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन से किन जातकों को लाभ होने वाला है.
Budh Grah Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 मार्च को बुध मेष राशि में गोचर कर चुके हैं. इससे पहले बुध मीन राशि में विराजमान थे. बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध धन, बुद्धि और व्यापार के कारग्रह हैं. यदि किसी जातक की कुंडली में बुध की अनुकूल स्थिति है तो व्यक्ति लगभग हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है. बुध की अनुकूल स्थिति जातक को बेहतर तर्क शक्ति और बुद्धि का उपहार देती है. लेकिन जब बुध किसी हानिकारक ग्रह के संपर्क में आता है तो यह जातक को नकारात्मक रूप से प्रभावित करना शुरू कर देता है. बुध के मेष राशि में प्रवेश करने के पहले ही शुक्र और राहु वहां मौजूद हैं. ऐसे में बुध, शुक्र और राहु की युति सभी राशियों पर प्रभाव डालेगी. आइए ज्योतिर्विद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी जी जानते हैं कि बुध का ये गोचर किन राशियों को शुभ फल देगा.
बुध का गोचर इन राशि वालों का चमकाएगा भाग्य
1. मेष
बुध गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ये गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. मेष राशि वालों के व्यक्तित्व का आर्कषण बढ़ेगा. धन लाभ होगा. मनचाही नौकरी मिल सकती है. अटके हुए काम पूरे होंगे.
2. कर्क
बुध का ये राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपकी चिंताएं कम होंगी. अपार धन लाभ होगा. संतान सुख मिलेगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत से जुड़ी छोटी मोटी समस्या हो सकती है. कुल मिलाकर यह समय कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










