
Brendon McCullum England Test Team Coach: ब्रैंडन मैक्कुलम बने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच, अभी IPL का हैं हिस्सा
AajTak
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इंग्लैंड ने ब्रैंडन मैक्कुलम को अपनी टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया है.
इंग्लैंड की टेस्ट टीम को नया हेड कोच मिला है. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कुलम को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है. ब्रैंडन मैक्कुलम इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच हैं.
Say hello to our new boss! 👋@Bazmccullum | #EnglandCricket pic.twitter.com/T6CiX5OgE5
ब्रैंडन मैक्कुलम इसी महीने के आखिर में इंग्लैंड पहुंचेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स के अभी 2 मैच बाकी हैं, 18 मई को टीम अपना आखिरी मैच खेलेगी. उसके बाद ब्रैंडन मैक्कुलम की रवानगी होगी. माना जा रहा है कि ब्रैंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स का साथ छोड़ सकते हैं और आगे टीम के हेड कोच नहीं रहेंगे.
40 साल के ब्रैंडन मैक्कुलम जून से कोच का पद संभालेंगे. खास बात ये है कि बतौर कोच उनकी पहली सीरीज़ अपने ही देश न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी. 2 जून से इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच के टेस्ट सीरीज़ खेलनी है.
आपको बता दें कि एशेज़ में खराब प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड टीम के पूर्व कोच क्रिस सिल्वरवुड को बर्खास्त कर दिया गया था. साथ ही जो रूट ने भी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. कुछ वक्त पहले ही ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, अब टीम को नया टेस्ट कोच भी मिल गया है.
हेड कोच बनने पर क्या बोले मैक्कुलम? ब्रैंडन मैक्कुलम अभी कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच हैं, वह इससे पहले कैरिबियन प्रीमियर लीग की त्रिनिबागो नाइट राइडर्स की कोचिंग कर चुके हैं. ब्रैंडन मैक्कुलम 2012 से 2016 तक न्यूजीलैंड टीम के टेस्ट कप्तान भी रहे. इंग्लैंड टीम का टेस्ट कोच बनने के बाद ब्रैंडन मैक्कुलम ने कहा, ‘मैं इस नियुक्ति से काफी खुश हूं और इंग्लैंड की टेस्ट टीम के साथ जुड़कर बेहतर काम करना चाहता हूं. मुझे मालूम है कि इस दौरान कई बड़े चैलेंज झेलने होंगे, लेकिन मुझे यकीन है कि हम इन चैलेंज को साथ में झेल पाएंगे.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








