
BPSC 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर आयोग के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
AajTak
13 दिसंबर को होने वाली 70वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर पटना में बीएससी दफ्तर के बाहर सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थी उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं.
13 दिसंबर को होने वाली 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में बदलाव को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीएससी (BPSC) कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र और अभ्यर्थी उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी नियमों में बदलाव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और सरकार से जल्द फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि BPSC द्वारा परीक्षा के लिए जो नए नियम लागू किए गए हैं, वे उनके लिए अनावश्यक और भेदभावपूर्ण हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि नियमों में अचानक बदलाव से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वे कहते हैं कि इस बदलाव से उनकी तैयारी पर असर पड़ा है, और यह न सिर्फ उनके मेहनत को नजरअंदाज करता है, बल्कि भविष्य को भी प्रभावित कर सकता है.
पुलिस ने किया लाठी चार्ज
बीएससी कार्यालय के बाहर जब प्रदर्शन तेज हुआ, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा. उग्र प्रदर्शन के बाद, पुलिस ने लाठी चार्ज किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे. बीपीएससी परीक्षा में नियमों के बदलाव से होने वाली असमंजस की स्थिति को लेकर विद्यार्थी काफी परेशान हैं और इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का माहौल है.
बीएससी अधिकारी और राज्य सरकार ने फिलहाल छात्रों के प्रदर्शन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन छात्रों के दबाव और प्रदर्शन के बाद सरकार और बीपीएससी से इस मामले पर जल्द ही कोई औपचारिक बयान जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है.
तेजस्वी यादव ने जताया विरोध

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











