
Board Exam 2021: अब इस राज्य में स्थगित हुए 10वीं-12वीं के एग्जाम, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
AajTak
कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है. राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी दी है.
Tripura Board Exams 2021 Postponed: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को अगली सूचना तक के लिए स्थगित (Postpone) कर दिया है. राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी दी है. As per decision of TBSE the board examinations of class X & XII has been postponed for the time being until further notice. My message to all the students to be prepared for the examination as when the situation will be fruitful the examination will be conducted. pic.twitter.com/XGxW8iEDOC शिक्षा मंत्री के मुताबिक कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि जब कोरोना संकट की स्थिति में सुधार होगा तो दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. साथ ही शिक्षा मंत्री ने स्टूडेंट्स को एग्जाम की तैयारी रखने के लिए कहा है. बता दें कि त्रिपुरा बोर्ड (Tripura Board Exams 2021) 10वीं की परीक्षाएं 19 मई से प्रस्तावित थीं जबकि 12वीं कक्षा के एग्जाम 18 मई से शुरू होने थे, जिन्हें अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









