
'BJP-BRS को तेलंगाना के विकास की परवाह नहीं...', सर्वदलीय बैठक से दूरी बनाने पर बरसे ओवैसी
AajTak
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हैदराबाद की यातायात समस्याओं को हल करने के लिए जरूरी RRR रोड को केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिली है. 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली मेट्रो रेल के 5 कॉरिडोर भी पेंडिंग हैं.
तेलंगाना सरकार की सर्वदलीय बैठक में बीजेपी सांसदों के शामिल नहीं होने पर AIMIM ने तंज कसा है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, कल तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित सर्वदलीय बैठक में तेलंगाना से चुने गए सभी सांसदों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन दो केंद्रीय मंत्रियों समेत 8 बीजेपी सांसदों में से कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ और ना ही BRS के सदस्य आए, जिससे पता चलता है कि उन्हें तेलंगाना के विकास की कोई परवाह नहीं है.
ओवैसी ने आगे कहा, हैदराबाद की यातायात समस्याओं को हल करने के लिए जरूरी RRR रोड को केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिली है. 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली मेट्रो रेल के 5 कॉरिडोर भी पेंडिंग हैं. 11 हेरिटेज पुलों के साथ मूसी रिवरफ्रंट पर बापू घाट के विकास को केंद्र से कोई मदद नहीं मिली है. शहरी विकास मंत्रालय को एक व्यापक सीवरेज मास्टरप्लान दिया गया है, लेकिन उन्होंने इसे भी मंजूरी नहीं दी है.
'तेलंगाना के विकास में आ रही बाधा'
ओवैसी का कहना था कि असम, केरल, मेघालय, पंजाब और झारखंड में ज्यादा आईपीएस अधिकारी हैं और तेलंगाना सरकार द्वारा ज्यादा आईपीएस कैडर की भर्ती करने के अनुरोध को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरआरआर रोड के पूरा होने की बात कही, लेकिन कुछ नहीं हुआ. तेलंगाना का विकास भारत के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसी परियोजनाओं को मंजूरी नहीं मिलने से इस विकास में बाधा आ रही है.
परिसीमन मुद्दे पर ओवैसी ने कहा, हम गृह मंत्री से पूछना चाहते हैं कि Pro-Rata का क्या मतलब है?. क्या परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होगा या नहीं? अगर दक्षिणी राज्यों को उनकी कम हुई जनसंख्या के आधार पर दंडित किया जाता है तो केंद्र में उनका राजनीतिक प्रभाव कम हो जाएगा.
चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को लेकर ओवैसी ने कहा, अगर हमारी टीम जीतती है तो हमें खुशी होगी, लेकिन हमारी इच्छा यह होनी चाहिए कि टीम अच्छा प्रदर्शन करे. सभी खिलाड़ियों को हमारी शुभकामनाएं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










