
BJP ने शुरू कीं J-K विधानसभा चुनाव की तैयारियां!, 132 सदस्यीय समिति की घोषणा
AajTak
जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा ने132 सदस्यीय राज्य चुनाव प्रबंधन (SEM) समिति की घोषणा कर दी है. तीन बार के सांसद जुगल किशोर शर्मा को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. असीम गुप्ता को संयोजक और राजीव जसरोटिया, पवन खजूरिया और शौकत गयूर अंद्राबी को समिति का सह-संयोजक नामित किया गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुरुवार को भाजपा ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 132 सदस्यीय राज्य चुनाव प्रबंधन (SEM) समिति की घोषणा कर दी है. तीन बार के सांसद जुगल किशोर शर्मा को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.
इस समिति के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य प्रबंधन समिति बनाई गई है. इस समिति का अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा को नामित किया गया है.
उन्होंने बताया कि असीम गुप्ता को संयोजक और राजीव जसरोटिया, पवन खजूरिया और शौकत गयूर अंद्राबी को समिति का सह-संयोजक नामित किया गया है.
जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री, केंद्र शासित प्रदेश के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ के साथ चर्चा के बाद उन्हें नॉमिनेट किया गया है. बता दें कि जुगल किशोर शर्मा को हाल ही में लोकसभा में सचेतक नियुक्त किया गया था.
परिसीमन के बाद J-K में होगी इतनी सीटें
परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र में विधानसभा की 43 और कश्मीर घाटी में 47 सीटें होंगी. इनमें से नौ सीटें अनुसूचित जातियों और सात अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित होंगी. लोकसभा की पांच सीटों में दो-दो सीटें जम्मू और कश्मीर संभाग में होंगी, जबकि एक सीट दोनों के साझा क्षेत्र में होगी. यानी आधा इलाका जम्मू संभाग का और बाकी आधा कश्मीर घाटी का हिस्सा होगा. इस बार के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की 5 में से दो सीटें बीजेपी और दो नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






