
Billionaires List: अडानी फिसले तो अंबानी दिखाने लगे दमखम... 24 घंटे में 28000 करोड़ का फायदा, मुकेश अंबानी फिर टॉप-10 अमीरों में शामिल
AajTak
Top-10 Billionaires List: बीते 24 घंटों में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) में 3.5 अरब डॉलर या करीब 28 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है और इसके साथ ही उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 85.4 अरब डॉलर हो गई है.
गौतम अडानी और हिंडनबर्ग रिसर्च (Gautam Adani-Hindenburg) का मामला सामने आने के बाद से हर रोज दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट (Billionaires List) में फेरबदल देखने को मिल रहा है. भले ही गौतम अडानी टॉप-20 से भी बाहर हो गए हों, लेकिन दूसरे भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं. अब एक बार अंबानी ने लंबी छलांग लगाई है और अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर से सीधे नौंवे पायदान पर पहुंच गए हैं.
Top-10 में फिर शामिल हुए अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Asia's Richest Mukesh Ambani) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को फोर्ब्स की टॉप-10 बिलेनियर्स लिस्ट में गिरकर 12वें पायदान पर पहुंच गए थे. लेकिन पिछले 24 घंटों में उनकी कंपनी के शेयरों (Reliance Stocks) की कीमत में आए उछाल के चलते उन्हें 3.5 अरब डॉलर या करीब 28 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है.
Forbes Real Time Billionaires Index के मुताबिक, संपत्ति में इस इजाफे के चलते मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर 85.4 अरब डॉलर हो गई है और इस आंकड़े के साथ वे फिर से दुनिया के नौंवे सबसे रईस बन गए हैं.
अमीरों की लिस्ट में 24वें नंबर पर Adani Hindenburg के साये में भारतीय अरबपति गौतम अडानी को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर बीते 24 जनवरी 2023 को पब्लिश हुई रिपोर्ट के बाद से अडानी की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है और हर रोज उनके ज्यादातर स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा नजर आ रहा है.
Adani Group के मार्केट कैप पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का ऐसा असर हुआ कि 20 दिनों में ही ये घटकर आधा रह गया. फिलहाल, गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 52.2 अरब डॉलर है और वे अरबपतियों की लिस्ट में 24वें पायदान पर हैं. बीते 24 घंटों में अडानी को 17,392 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
अडानी के 4 शेयरों में आज भी लोअर सर्किट सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार (Share Market) में गौतम अडानी की कंपनियों के स्टॉक्स की चाल पर नजर डालें तो दोपहर 2.40 बजे तक ग्रुप की चार कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा हुआ था. इनमें शामिल Adani Power Ltd 140.80 रुपये पर, Adani Green Energy Ltd 621.00 रुपये पर, Adani Total Gas Ltd 1,076.40 रुपये पर और Adani Transmission Ltd 1,017.45 रुपये पर थे.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











