
Bhuvneshwar Kumar: अकेले मैच विनर कैसे बन पाएंगे भुवनेश्वर कुमार? कहीं वर्ल्ड कप में न पड़ जाए लेने के देने
AajTak
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एशिया कप और उसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी फीके नजर आए हैं. उन्होंने डेथ ओवर्स में जमकर रन लुटाए हैं. इन मैचों पर गौर किया जाए, तो पता चलता है कि इस दौरान उनके साथी और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनके साथ नहीं थे...
Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारतीय बॉलिंग लाइन-अप का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह काफी महंगे साबित हो रहे हैं. उनकी कई कमियां उजागर हुई हैं.
भुवी को अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में सेलेक्ट किया गया है. मगर इससे पहले ही भुवी की डेथ ओवर्स में रन लुटाने और अकेले के दम पर मैच विनर बनने की कमियां उजागर हुई हैं. ऐसे में डर सताने लगा है कि कहीं उनकी कमियां वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को भारी ना पड़ जाएं.
बुमराह के सपोर्ट के बगैर भुवी दबाव में आ जाते हैं?
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार एशिया कप और उसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी फीके नजर आए हैं. उन्होंने डेथ ओवर्स में जमकर रन लुटाए हैं. इन मैचों पर गौर किया जाए, तो पता चलता है कि इस दौरान उनके साथी और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनके साथ नहीं थे. बुमराह चोट के कारण एशिया कप से बाहर रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पहला मैच भी नहीं खेला था.
बड़ी टीमों के खिलाफ खुद को साबित करें भुवी
अब उम्मीद है कि दूसरे मैच में बुमराह को खिलाया जा सकता है. बुमराह जब एक छोर से विपक्षी टीम को दबाव में लाते हैं, तो इसका फायदा कहीं ना कहीं दूसरे गेंदबाज भुवी को भी मिलता है. भुवी इसी सपोर्ट को लेकर बल्लेबाज पर हावी होते हैं और भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित होते हैं. किसी वजह से यदि बुमराह को वर्ल्ड कप के किसी मैच में बाहर बैठना पड़ा, तब ऐसे में देखना होगा कि कहीं यह कमी टीम पर भारी ना पड़ जाए.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












