
Best Business Idea: हर शहर में चलेगा जमकर ये धंधा, 5 रुपये की लागत पर ₹50 कमाई, घर बैठे मिलेगा ऑर्डर
AajTak
Business Idea: आप स्टेशनरी का बिजनेस शुरू कर हर महीने बढ़िया कमाई कर सकते हैं. स्टेशनरी प्रोडक्ट्स की डिमांड काफी है, ऐसे में आप इसे अवसर के रूप में इस्तेमाल कर अपने कारोबार को स्थापित कर सकते हैं.
आज के समय में बड़ी संख्या में लोग अपना बिजनेस (Business) शुरू कर रहे हैं. वे छोटी सी छोटी चीजों का कारोबार कर बढ़िया मुनाफा (Profit) कमा रहे हैं. अगर आप भी इन दिनों बिजनेस के मैदान में उतरना चाहते हैं, लेकिन तय नहीं कर पा रहे हैं कि किस चीज का कारोबार किया जाए. तो चलिए आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) बताते हैं. आप स्टेशनरी के बिजनेस (Stationery Shop) में उतरकर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. स्कूल की छात्रों को कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल जैसी चीजों के अलावा और भी कई चीजों की जरूरत होती हैं.
जैसे छात्रों का पहचान पत्र, लेमिनेशन के साथ आईडी कार्ड, पीवीसी के साथ आईडी कार्ड, बटन बैच, चुंबक बैच आदी की भी जरूरत स्कूलों में होती है. आप इन वस्तुओं का बिजनेस कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं.
शहर या गांव कहीं भी शुरू कर सकते हैं कारोबार
बड़े शहर से लेकर छोटे शहर और गांवों में भी स्कूल होते ही हैं. आप अपना बिजनेस कहीं भी सेटअप कर सकते हैं. स्टेशनरी की दुकान में आप स्कूल की जरूरत के हिसाब से टी-शर्ट, कैप और अन्य चीजों को भी अपने प्रोडक्ट्स के लाइनअप में जोड़ सकते हैं. इन चीजों की डिमांड काफी है. इसलिए इस कारोबार में सफलता की संभावनाएं अधिक हैं. कई बार शहरों में इस तरह की चीजें नहीं मिल पाती हैं. ऐसे में आप इसका अवसर के रूप में इस्तेमाल कर अपना कारोबार स्थापित कर सकते हैं.
कितना है मार्जिन?
आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए स्कूलों के साथ टाइअप कर सकते हैं और उनकी डिमांड के अनुसार, प्रोडक्ट की सप्लाई कर सकते हैं. इस तरह के प्रोडक्ट्स में मार्जिन अधिक होता है. पांच रुपये में बना पीवीसी आईडी कार्ड 35 से 50 रुपये में बिकता है. अगर आपका बिजनेस चल निकलता है, तो आप इसे बनाने वाली मशीनें भी लगा सकते हैं. फिर आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. आपको आसानी से ऑर्डर मिलने लगेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










