
Ben Duckett: इस क्रिकेटर का 11 साल पुराना पोस्ट वायरल, धोनी की वाइफ साक्षी को लेकर कही थी ये बात
AajTak
इंग्लिश क्रिकेटर बेन डकेट काफी सुर्खियों में हैं. डकेट ने साल 2013 में ट्विटर (अब X) पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी को लेकर एक पोस्ट किया था. वह 11 साल पुराना पोस्ट अब वायरल हो रहा है.
भारत और इंग्लैंड के बीच फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता था, वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 106 रनों से जीत हासिल हुई थी. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा.
डकेट का ये पोस्ट हो रहा वायरल
इस सीरीज में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट का प्रदर्शन बढ़िया रहा है और उन्होंने दोनों मैचों में अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी है. डकेट ने चार पारियां 97.03 की स्ट्राइक-रेट से 131 रन बनाए हैं. डकेट अपनी बल्लेबाजी के अलावा एक पुराने ट्वीट को लेकर भी फैन्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.
दरअसल डकेट ने साल 2013 में ट्विटर (अब X) पर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी को लेकर एक पोस्ट किया था. डकेट ने लिखा था, "धोनी की पत्नी/गर्लफ्रेंड 'टॉप ड्रॉअर' हैं." डकेट का कहने का आशय ड्रॉअर से था, यानी एक तरह का फर्नीचर. डकेट की वह पोस्ट सोशल मीडिया पर फिर वायरल है और फैन्स उस पर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि डकेट ने वह ट्वीट काफी पहले डिलीट कर दिया था.
धोनी ने जुलाई 2010 में की थी शादी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








