
Bank Strike: इस महीने हो सकती है बैंकों में हड़ताल, जल्दी निपटा लें सारे अटके काम
AajTak
Bank Strike: पब्लिक सेक्टर बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने जैसे कई मुद्दों को लेकर बैंक कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है.
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Bank) के कर्मचारियों ने इस महीने के आखिरी में हड़ताल (Bank Employees Strike) पर जाने की चेतावनी दी है. इसलिए अगर आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम टाल रहे हैं, तो उसे तुरंत ही निपटा लीजिए. कर्मचारी संगठनों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वो 27 जून को हड़ताल पर जा सकते हैं. कर्मचारियों की मांग है कि सप्ताह में पांच दिन काम (Five Working Days) और पेंशन (Pension) संबंधी मुद्दे का निवारण किया जाए.
पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (NOBW) सहित नौ बैंक यूनियनों की संयुक्त संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.
AIBEA के महासिव सी एच वेंकटचलम ने UFBU की बैठक के बाद कहा कि उनकी मांगों में पेंशनर्स (Pensioners) के लिए पेंशन योजना में बदलाव और सभी बैंक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (Old National Pension scheme) को बहाल करना शामिल है. AIBOC की महासचिव सौम्या दत्ता ने बताया कि देश भर के करीब सात लाख कर्मचारी 27 जून को हड़ताल में शामिल होंगे.
नई और पुरानी पेंशन स्कीम में अंतर
पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) में रिटायरमेंट के समय कर्मचारी की बेसिक सैलरी की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती है. इसके अलावा पेंशन के लिए कर्मचारियों के वेतन से किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाती. साथ ही 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी की रकम मिलती है. पुरानी स्कीम में जनरल प्रोविडेंट फंड यानी GPF का प्रावधान है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











