
Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और उपाय
AajTak
Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल 10 जून यानी आज है. बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इन दिनों को हनुमान जी की पूजा के लिए अत्यंत शक्तिशाली और पवित्र माना जाता है.
Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ मास के मंगलवार, जिन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. यह त्योहार अक्सर मई और जून के महीने में पड़ता है और इसमें 4 से 5 मंगलवार शामिल होते हैं. इन दिनों को बजरंगबली की पूजा के लिए अत्यंत शक्तिशाली और पवित्र माना जाता है. मान्यतानुसार, इस दौरान सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है.
आज साल का आखिरी बड़ा मंगल है. इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके हनुमान जी को सिंदूर, फूल, और बूंदी के लड्डू चढ़ाएं. साथ ही, सरसों के तेल का दीपक जलाएं. जरूरतमंदों को गुड़-चना बांटना भी इस दिन की खास परंपरा है.
बड़ा मंगल शुभ मुहूर्त (Bada Mangal 2025 Shubh Muhurat)
बड़ा मंगल पर कल रवि योग और अभिजीत मुहूर्त पर बजरंगबली हनुमान जी की उपासना की जा सकती है. रवि योग की शुरुआत आज सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो चुका है और इस योग का समापन आज शाम 6 बजकर 02 मिनट पर होगा.
बड़ा मंगल पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा? (Bada Mangal Pujan Vidhi)
बड़ा मंगल पर सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और इसके बाद अपने पूजाघर की साफ-सफाई कर लें. आपको इस दिन साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके ही हनुमान जी की पूजा करनी है. यदि आपने व्रत रखा है तो हनुमान जी की मूर्ति के आगे घी का दीपक जलाएं और व्रत रखने का संकल्प लें. इसके बाद हनुमान जी को सिंदूर, पुष्प, तिलक लगाएं और फिर धूप-दीप भी जला दें. उसके बाद हनुमान जी को बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय हैं इसलिए उन्हें इनका भोग जरूर लगाएं. इसके बाद हनुमान जी की आरती करें और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. या चाहे तो हनुमान बाण का भी पाठ कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











