
Babar Azam Pakistan vs England Test: 'मेरी वजह से टीम नहीं हार रही', पत्रकार के सवाल पर गुस्साए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम
AajTak
इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी है. इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से कराची में खेला जाएगा. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पत्रकार के सवाल पर गुस्सा गए...
Babar Azam Pakistan vs England Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैच जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (17 दिसंबर) से कराची में खेला जाएगा.
इस तीसरे मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें एक महिला पत्रकार के सवाल पर उन्हें गुस्सा भी आया. इस महिला पत्रकार ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार पाकिस्तान की गिर रही परफॉर्मेंस को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में बाबर काफी नाराज नजर आए.
पत्रकार के सवाल पर इस तरह भड़के बाबर
बाबर ने गुस्से में भी मुस्कुराते हुए कहा कि पाकिस्तान टीम किसी एक खिलाड़ी या मेरी वजह से नहीं हार रही है. हम लगातार सुधार कर रहे हैं और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि अपने बयान में बाबर ने इस खराब प्रदर्शन का कारण चोटों को बताया है. लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम पर असर पड़ रहा है.
महिला पत्रकार ने पूछा कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने से आपकी और टीम की परफॉर्मेंस प्रभावित हो रही है, क्या दबाव काफी ज्यादा है? सवाल सुनते ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम गुस्साए, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए पत्रकार से ही सवाल पूछ लिया, 'क्या आपको लगता है कि मेरी परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है.'
खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम पर असर पड़ रहा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








