
Babar Azam Mistake in IND vs PAK Match: बाबर आजम की इन तीन गलतियों से हारा पाकिस्तान, 'नजर हटी, दुर्घटना घटी' जैसा रहा मामला
AajTak
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेला. इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने भी बयान में कहा कि टीम की बैटिंग खराब रही है. यदि 10-15 रन और बनाते, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और ही हो सकता था...
Babar Azam Mistake in IND vs PAK Match: भारतीय टीम की एशिया कप 2022 में जीत के साथ शानदार शुरुआत हुई. जबकि पाकिस्तानी टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. दोनों टीमों ने अपना पहला मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेला, जिसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी.
यह मैच लो स्कोरिंग और काफी रोमांचक रहा. मैच में पाकिस्तान ने 148 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में जाकर मैच जीता. एक समय पाकिस्तान टीम भी इस मैच में जीतती दिख रही थी, लेकिन हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने पाकिस्तान से जीत छीन ली.
यदि मैच का दूसरा पहलू देखा जाए, तो पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने मैच में तीन ऐसी बड़ी गलतियां कीं, जिनकी वजह से मैच उनके हाथ से निकल गया. पहली गलती के बाद भी बाबर आजम को जीत का बड़ा मौका मिल रहा था, लेकिन उन्होंने लगातार दो ओवर में दो ऐसी गलतियां कर दीं, जिनकी वजह से वापसी नामुमकिन हो गई. आइए जानते हैं बाबर की वह तीन गलतियों के बारे में...
... खराब बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए कप्तान बाबर और मोहम्मद रिजवान ने ओपनिंग की थी. यहां से बाबर के कंधों पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह इसमें नाकाम रहे. बाबर पारी के तीसरे ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार की शॉर्ट बॉल पर कैच आउट हो गए.
बाबर ने 9 गेदों पर 10 रन बनाए. उन्होंने दो चौके भी लगाए थे. बाबर की खराब बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि पाकिस्तान टीम संभल नहीं सकी, क्योंकि मिडिल ऑर्डर में कोई मजबूत बल्लेबाज नहीं था, जो बड़ी पार्टनरशिप कर सके. रिजवान ने अच्छी पारी खेली और 43 रन बनाए. इसके दम पर पाकिस्तान टीम 147 रनों पर आकर ढेर हो गई.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












