
Babar Azam: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया गुस्सा, बोले- पर्सनल अटैक नहीं होना चाहिए
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान एक पत्रकार ने स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर एक सवाल पूछ लिया, जिस पर बाबर गुस्सा गए. बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मैच आज कराची में खेला जाएगा...
Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपने खराब स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं. फैन्स और खेल जगत के दिग्गज बाबर की बैटिंग के मुरीद जरूर हैं, लेकिन उनके खराब स्ट्राइक रेट की आलोचना भी जमकर करते हैं.
खासकर टी20 में तो फॉर्मेट के लिहाज से बाबर आजम का स्ट्राइक रेट बेहद खराब रहा है. हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अकीब जावेद ने कहा था कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में उनकी टीम बाबर को जानबूझकर आउट नहीं करती थी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर से पूछा सवाल
अकीब ने कहा था कि बाबर स्लो स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, जो उनकी टीम के लिए फायदेमंद रहता है. इसलिए उनकी टीम कराची किंग्स के कप्तान बाबर आजम को आउट नहीं करते थे. यही सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने पूछ लिया, जिस पर बाबर गुस्सा हो गए. गुस्से में भी बाबर ने इसका बखूबी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पर्नल अटैक नहीं होना चाहिए.
'आप नॉर्मल बात करें, पर्सनल नहीं'
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच को लेकर बाबर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'उनको यह लगता है, तो मेरे लिए यह अच्छी बात है. अभी पाकिस्तान टीम की बात करें, तो ज्यादा अच्छा होगा. लोगों की अपनी राय होती है. हम इन पर ध्यान नहीं देते और ना ही बाहर की बात टीम के अंदर लाते हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











