
Avesh Khan T20 Debut: आवेश खान की किस्मत 8 दिन में पलटी, पहले IPL में 10 करोड़ी बने, अब हुआ इंटरनेशनल डेब्यू
AajTak
आवेश के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा. इस दिन उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला. आवेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग-11 में मौका मिला...
भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान की किस्मत भी कमाल है. वह काफी समय से टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का सपना देख रहे थे, लेकिन बार-बार एक कदम से चूक जाते थे. इस बार उनकी किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि 8 दिन में दूसरी बार कमाल दिखा दिया.
आवेश के लिए रविवार (20 फरवरी) का दिन बेहद खास रहा. इस दिन उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला. आवेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग-11 में मौका मिला. यह उनका पहला इंटरनेशनल मैच रहा.
डेब्यू से ठीक 8 दिन पहले 12 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन में आवेश खान ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड प्लेयर बने थे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












