
Australia vs Netherlands LIVE Score, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की पहले बल्लेबाजी, मार्कस स्टोइनिस बाहर... कैमरन ग्रीन की हुई वापसी
AajTak
AUG vs NED LIVE Score, World Cup 2023 Australia vs Netherlands: ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच आज (25 अक्टूबर) वर्ल्ड कप 2023 का मैच नंबर 24 है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हैं. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें और इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
AUG vs NED World Cup ScoreCard updates: ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच नंबर 24 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज (24 अक्टूबर) है. इस मैच में टॉस पैट कमिंंस ने जीता और डच टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव हुआ है. मार्कस स्टोइनिस बाहर कर दिए गए हैं. कैमरून ग्रीन अंदर आए हैं.
वहीं नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने इस मैच के लिए पिछले बार श्रीलंका के खेलने लखनऊ में उतरी टीम के खिलाड़ियों की ही मौका दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए 5 बार की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना ही होगा. ये दोनों ही टीमें पूर्व में 2003 और 2007 के वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर दो बार एक दूसरे के आमने-सामने आ चुकी हैं. दोनों ही बार कंगारु टीम ने विजय पताका लहराई है.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की लाइव कवरेज
ऑस्ट्रेलिया की पारी की हाइलाइट्स
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच से जुड़े अपडेट लगातार अपडेट किए जा रहे हैं. इसे पेज को रिफ्रेश करते रहें. नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








