
Asif Ali injured T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले मुश्किल में पाकिस्तान टीम, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है. दरअसल, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ट्राई सीरीज का फाइनल मैच खेला गया. इसी दौरान पाकिस्तान टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आसिफ अली चोटिल हो गए. उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा...
Asif Ali injured T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 एकदम सिर पर है और उससे ठीक पहले पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आसिफ अली चोटिल हो गए हैं. वैसे तो पाकिस्तान टीम का मिडिल ऑर्डर बेहद कमजोर है. अब आसिफ के चोटिल होने से टीम और ज्यादा मुश्किलों में घिर गई है.
दरअसल, पाकिस्तान टीम इस समय न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेल रही है. दोनों टीमों के बीच शुक्रवार (14 अक्टूबर) को ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया. इसी दौरान पाकिस्तानी स्टार आसिफ अली चोटिल हो गए.
इस तरह फाइनल में चोटिल हुए आसिफ
मैच में यह वाकया उस समय हुआ, जब न्यूजीलैंड टीम की बैटिंग चल रही थी. तब पारी के तीसरे ओवर की पहली बॉल पर कीवी टीम के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने मोहम्मद वसीम जूनियर की ऑफ साइड पर आती बॉल पर स्क्वेयर ड्राइव शॉट लगाया था. बॉल को बाउंड्री पर जाने से रोकने के लिए वहां मौजूद फील्डर आसिफ अली ने डाइव लगा दी थी. मगर वह बाउंड्री नहीं रोक सके, लेकिन अपना घुटना चोटिल करवा बैठे.
आसिफ को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा
बाउंड्री रोकने की कोशिश में आसिफ अली के बाएं पैर का घुटना चोटिल हो गया. वह मैदान पर बाउंड्री के बाहर ही लेट गए और दर्द से कराहने लगे. उसी वक्त टीम के फिजियो और मेडिकल टीम आई और आसिफ का ट्रीटमेंट किया. हालांकि मामला मैदान पर नहीं संभल सका, तो आसिफ अली को ड्रेसिंग रूम में ले जाना पड़ा. अब देखना होगा कि आसिफ की चोट कितनी गंभीर है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








