
Asia Cup 2023: एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दिया ये जवाब
AajTak
एशिया कप 2023 को लेकर बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बड़ा बयान दिया है. बिन्नी ने कहा कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इसका फैसला सरकार को करना है. बिन्नी का मानना है कि इस तरह के निर्णय के लिए बीसीसीआई सरकार पर ही निर्भर है.
एशिया कप 2023 को लेकर अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी का भी बयान सामने आया है. बिन्नी ने गुरुवार (20 अक्टूबर) को कहा कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इस पर बोर्ड फैसला नहीं कर सकता. बिन्नी का मानना है कि इस तरह के निर्णय के लिए बीसीसीआई सरकार पर निर्भर है.
निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक एशिया कप अगले साल सितंबर में पाकिस्तान में खेला जाना है, जो भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से ठीक पहले होगा. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल में कहा था कि भारतीय टीम अगले साल एशिया कप के लिये पाकिस्तान की यात्रा करने के बजाय न्यूट्रल वेन्यू पर टूर्नामेंट खेलना पसंद करेगी. अब रोजर बिन्नी की यह टिप्पणी जय शाह के बयान के बाद आई है.
रोजर बिन्नी ने कही ये बात
कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बिन्नी ने कहा, 'बीसीसीआई इसके लिए फैसला नहीं ले सकता है. हमें देश से रवाना होने के लिये सरकार की मंजूरी चाहिए होती है. हम देश से रवाना हो रहे हों या फिर टीमें देश में आ रही हों, हमें मंजूरी की जरूरत होती है. एक बार सरकार से हरी झंडी मिल जाती है तो हम इसके अनुसार चलते हैं. हम खुद ही फैसला नहीं कर सकते. हमें सरकार पर निर्भर रहना होना होता है. हमने अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है.'
उधर गुरुवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने के लिये गृह मंत्रालय से मंजूरी की जरूरत होगी. अनुराग ठाकुर ने इस पूरे विषय पर कहा, 'खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, भारतीय टीम के एशिया कप में जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा. हम आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलते आए हैं, लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर हमारा रुख जो पहले था, वह अब भी है. आतंकवाद की आड़ में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता.'
खेल मंत्री ने पाकिस्तान को दिया था जवाब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







