
Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर भारत-PAK विवाद खत्म! इन 2 देशों में खेला जाएगा टूर्नामेंट
AajTak
पीसीबी की ओर से प्रस्तावित 'हाइब्रिड मॉडल' को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मंजूरी देने जा रही है. हाइब्रिड मॉडल के तहत 13 में से कुल चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. वहीं भारत-पाकिस्तान के मुकाबले और बाकी के मैच श्रीलंकाई जमीं पर होंगे. एशिया कप के सितंबर महीने में आयोजित होने की संभावना है.
एशिया कप 2023 को लेकर जारी गतिरोध अब खत्म होने की कगार पर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से प्रस्तावित 'हाइब्रिड मॉडल' को मंजूरी देने जा रही है. मंगलवार (13 जून) को जय शाह की अगुवाई वाली एसीसी इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है. भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, जिसके चलते इस टूर्नामेंट के आयोजन पर सस्पेंस बना हुआ था.
भारत अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी
'हाइब्रिड मॉडल' के आधिकारिक रूप से स्वीकृत होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए आने का रास्ता भी साफ हो जाएगा. इसके साथ ही पाकिस्तान को अब अहमदाबाद में मुकाबला खेलने में भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. हाइब्रिड मॉडल के तहत 13 में से कुल चार मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे. वहीं भारत-पाकिस्तान के दो मुकाबले और बाकी के मैच श्रीलंकाई जमीं पर होंगे. एशिया कप के 1-17 सितंबर के दौरान आयोजित होने की संभावना है.
इन मुकाबलों का होगा पाकिस्तान में आयोजन
एसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बताया, 'ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खिमजी, एसीसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को हल निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी क्योंकि अधिकांश देश 'हाइब्रिड मॉडल' नहीं चाहते थे. लेकिन अभी की स्थिति के अनुसार भारत की गैरमौजूदगी वाले चार मैच- पाकिस्तान बनाम नेपाल, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे.'
क्लिक करें- विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने जगाई आस, क्या होगा चमत्कार?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








