
Asia cup 2022: श्रीलंका झेल रहा आर्थिक संकट, फिर भी एशिया कप कराने को तैयार, जानिए क्या कहा?
AajTak
एशिया कब इसी साल अगस्त और सितंबर में होना है. इसकी मेजबानी श्रीलंका को करना है. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका समेत भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत 6 टीमें खेलेंगी...
श्रीलंका की आर्थिक हालत इन दिनों बेहद खराब है. वहां महंगाई आसमान छू रही है. इस देश पर अब दिवालिया होने का संकट गहराने लगा है. कोलंबो समेत कई बड़े शहरों में जनता सड़कों पर उतर आई है. इन सबके बीच श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप की मेजबानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के सचिव मोहन डि सिल्वा ने 'स्पोर्ट्स तक ' से कहा कि श्रीलंका में कुछ भी गलत नहीं चल रहा है. कुछ ग्रुप हैं, जो विरोध कर रहे हैं. हम खराब मैनेजमेंट के चलते आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. यहां नागरिकों में या राजनीतिक तौर पर कोई अशांति नहीं है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज और एशिया कप दोनों के लिए तैयार
एशिया कप पर किसी तरह के खतरे को लेकर सचिव ने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता... प्रदर्शन चल रहे हैं. एशिया कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को जून-जुलाई में श्रीलंका दौरे पर आना है. इसको लेकर हमने उनसे आईसीसी की मीटिंग में भी बात की थी, तब उन्होंने दिलचस्पी भी दिखाई है. इसी तरह मुझे नहीं लगता कि एशिया कप की मेजबानी को लेकर भी कोई समस्या आएगी.'
श्रीलंका का बांग्लादेश दौरा भी तय समय पर होगा
सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा, 'हकीकत यह भी है कि इस मामले में मैं भी अभी कोई पक्का वादा नहीं कर सकता, क्योंकि यह एशियन क्रिकेट काउंसिल का मामला है. इस पर उन्हें ही फैसला लेना है. हालांकि हम भी टूर्नामेंट कराने को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं. हम जानते हैं कि इन सभी चीजों को जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा. सब कुछ जल्द ही सामान्य हो जाएगा और हम इस अहम टूर्नामेंट को बेहतर तरीके से कराने में सक्षम होंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







