
Asia Cup 2022: श्रीलंकाई प्लेयर ने किया नागिन डांस, बांग्लादेश से 4 साल बाद लिया बदला, VIDEO
AajTak
एशिया कप 2022 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को मैच खेला गया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच को श्रीलंका ने 2 विकेट से जीत लिया और एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई है. इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश से 4 साल बाद बदला लिया.
Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 सीजन अब अपने सुपर-4 स्टेज में पहुंच चुका है. भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने सुपर-4 स्टेज में जगह बना ली है. जबकि एक टीम का फैसला आज होगा. यह पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मैच जीतने वाली टीम होगी.
श्रीलंका ने अपने करो या मरो के मैच में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच को श्रीलंका ने 2 विकेट से जीत लिया और एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई है. इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश से 4 साल बाद बदला लिया.
चार साल पहले बांग्लादेश ने किया था नागिन डांस
इसी खुशी में श्रीलंकाई खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने नागिन डांस करते नजर आए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इससे पहले 2018 निदाहास ट्रॉफी में बांग्लादेश ने श्रीलंका टीम को हराया था. तब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस किया था. अब बांग्लादेश को हराकर श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी ने नागिन डांस किया और चार साल पुराना बदला लिया.
The next world war will be over countries picking up their side during #BANvSLpic.twitter.com/My4HRVACDs
श्रीलंका ने इस तरह बांग्लादेश को हराया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








