
Ashes 2022, Aus Vs Eng: Ashes जीत के बाद बीयर पार्टी कर रही थी AUS टीम, पहुंच गई पुलिस, Video
AajTak
इंग्लैंड को एशेज़ में चार-शून्य से हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम जश्न मना रही है. खिलाड़ियों ने जमकर बीयर पार्टी की, लेकिन पुलिस ने वहां पहुंचकर खलल डाल दिया.
Ashes 2022, Aus Vs Eng: ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में इंग्लैंड को 4-0 से एशेज़ में मात दे दी है. होबार्ट में टेस्ट मैच जीतने के बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का जश्न मनाना जारी है. पहले ड्रेसिंग रूम में पैट कमिंस और बाकी खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया और बीयर पी, बाद में सभी खिलाड़ी बाहर भी घूमने निकले. लेकिन यहां पर ही पुलिस पहुंच गई और पार्टी को रुकवा दिया. दरअसल, सोमवार सुबह नाथन लायन, एलेक्स कैरी समेत कुछ अन्य खिलाड़ी बीयर पार्टी कर रहे ते. सुबह करीब 6.30 बजे तक ये पार्टी चली, लेकिन तभी वहां पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने वहां जाकर सभी से कहा कि काफी शोर हो रहा है, ऐसे में पुलिस वार्निंग देकर चली गई. जिसके बाद खिलाड़ियों को पार्टी बंद करनी पड़ी. The first and last time #Hobart will host an #Ashes test… ‘Bit too loud’ .. Awesome pic.twitter.com/zdZ4dmcsf6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










