
Arvind kejriwal supporters in IPL Match: आईपीएल मैच में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में नारेबाजी, तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा
AajTak
IPL 2024 सीजन में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच हुआ. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला. कुछ दर्शक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपोर्ट करते नजर आए. उन्होंने स्पेशल टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर केजरीवाल के सपोर्ट में कुछ स्लोगन भी लिखे थे.
Arvind kejriwal supporters in IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मंगलवार (7 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला गया. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. इसी दिन लोकसभा चुनाव के तहत कुछ राज्यों में वोटिंग भी हुई.
मगर दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला. कुछ दर्शक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में नारेबाजी करते नजर आए. उन्होंने स्पेशल टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर केजरीवाल के सपोर्ट में कुछ स्लोगन भी लिखे थे.
टी-शर्ट्स पर लिखा था, 'जेल का जवाब वोट से'
मैच के दौरान कुछ ग्रुप ने केजरीवाल के सपोर्ट में नारे भी लगाए. उनकी टी-शर्ट्स पर लिखा था, 'जेल का जवाब वोट से'. स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही. तुरंत दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को समझाया. इसके बाद ज्यादातर लोग वापस लौट गए. मगर दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस ने उन लोगों को समझाया कि स्टेडियम मैच देखने के लिए आए हैं. इस तरह का व्यवहार न करें. आगे भी कभी ऐसा न करें. बताया गया है कि पुलिस तीनों को पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ भी सकती है. फिलहाल, किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है.
दर्शकों को DCP सेंट्रल ने दी खास हिदायत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








