
Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर का हो गया डेब्यू, रणजी ट्रॉफी में इस टीम के लिए खेलने उतरे
AajTak
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का रणजी ट्रॉफी डेब्यू हो गया है. राजस्थान के खिलाफ हुए मैच में अर्जुन तेंदुलकर गोवा की तरफ से खेलने के लिए उतरे.
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मंगलवार (13 दिसंबर) को अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. मंगलवार से रणजी ट्रॉफी के 2022-23 सीजन की शुरुआत हुई है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर गोवा टीम के लिए खेलने उतरे. अर्जुन तेंदुलकर ने इस सीजन से पहले मुंबई छोड़ गोवा के साथ जुड़ने का फैसला किया था. गोवा में खेले जा रहे गोवा और राजस्थान के इस मैच में राजस्थान ने पहले बॉलिंग चुनी. 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर को यहां प्लेइंग-11 में शामिल किया गया और पहले ही दिन उनकी बल्लेबाजी भी आ गई. पहले दिन का खेल खत्म होने पर अर्जुन तेंदुलकर 4 रन के स्कोर पर नाबाद हैं, उन्होंने अभी तक 12 बॉल खेली हैं.
अगर मैच के पहले दिन की बात करें तो गोवा अभी तक 5 विकेट पर 210 का स्कोर बना चुका है. गोवा की तरफ से सुयश 81 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि स्नेहल ने 59 रनों की पारी खेली. बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने इस साल अगस्त में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से ट्रांसफर की अपील की थी, इसके लिए उन्होंने NOC की मांग की थी. अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा था ऐसे में उन्होंने गोवा जाने का फैसला लिया. यहां पहले ही सीजन में अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू भी हो गया. अगर आईपीएल की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. अर्जुन तेंदुलकर पहले सीजन में 20 लाख रुपये, जबकि दूसरे सीजन में 30 लाख रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के साथ मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










