
Andrew Symonds Death: 'पता नहीं वो वहां क्या कर रहा था...', एंड्रयू साइमंड्स की मौत पर बहन के सवाल, सामने आई कार क्रैश की तस्वीर
AajTak
एंड्रयू साइमंड्स की मौत एक कार एक्सीडेंट में हुई. उनकी बहन ने कुछ सवाल किए हैं कि वह आधी रात को वहां क्या कर रहे थे. इसके अलावा एंड्रयू साइमंड्स की कार क्रैश की फोटो भी सामने आई है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की रविवार (15 मई) को एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई. 46 साल के एंड्रयू साइमंड्स की मौत से हर कोई हैरान था, क्रिकेट जगत सदमे में चला गया. अब एंड्रयू साइमंड्स के आखिरी घंटों को लेकर उनकी बहन ने काफी कुछ कहा है, साथ ही उस जगह की तस्वीरें सामने आई हैं जहां पर साइमंड्स का एक्सीडेंट हुआ था.
डेली मेल से बातचीत में एंड्रयू साइमंड्स की बहन लुसी साइमंड्स ने कुछ सवाल खड़े किए हैं. लुसी ने पूछा कि आखिर एंड्रयू साइमंड्स इतनी रात में वहां पर अकेला क्या कर रहा था, इसकी जानकारी हमें भी नहीं है.
क्लिक करें: इमोशनल खत और बीयर कैन... एंड्रयू साइमंड्स की बहन ने ऐसे दी भाई को श्रद्धांजलि
साइमंड्स की गाड़ी का एक्सीडेंट क्वीन्सलैंड के टाउन्सविल में हुआ था, शनिवार की रात 10.30 बजे ये घटना हुई. कार क्रैश की इसी जगह पर लुसी साइमंड्स ने एक स्पेशल नोट छोड़ा है, इसके अलावा यहां एक बीयर की कैन भी रखी है, क्योंकि एंड्रयू को बीयर काफी पसंद थी.
लुसी साइमंड्स ने कहा कि यह काफी दुखद है, हमें नहीं पता कि वो वहां पर उस वक्त क्या कर रहा था. लुसी ने अपने क्रैश साइट पर छोड़े मैसेज में लिखा कि आप काफी जल्दी हमें छोड़कर चले गए, काश हमारे पास एक दिन और होता, काश हमारे पास एक फोन कॉल और होती.
एंड्रयू साइमंड्स की जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, उससे वह अक्सर फिशिंग करने जाते थे. जब गाड़ी क्रैश हुई, उस वक्त वहां पर कुछ लोग थे, जिन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की. एक व्यक्ति ने एंड्रयू साइमंड्स को गाड़ी से निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वह बाहर आए तो उसमें कुछ नहीं बचा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








