
Anand Mahindra Tweet: महिंद्रा हैं इतने एक्साइटेड, 'जंगली' के शम्मी कपूर की तरह करना चाहते हैं 'याहू...याहू...'
AajTak
आनंद महिंद्रा इस समय किसी बात को लेकर इतना एक्साइटेड हैं कि वो शम्मी कपूर की तरह 'याहू... याहू...' गाना गाकर अपनी फीलिंग्स बता रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर 'जंगली' फिल्म के इस गाने का वीडियो भी शेयर किया है. पढ़ें ये पूरी खबर...
आप सभी ने 1961 की 'जंगली' फिल्म का 'याहू...' गाना तो सुना ही होगा. इस गाने में शम्मी कपूर हिमालय की बर्फीली वादियों में जोर-जोर से 'याहू...' चिल्लाते हुए 'चाहे कोई मुझे जंगली कहे' गा रहे हैं. अब ऐसा ही मन महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का कर रहा है. आखिर आनंद महिंद्रा क्यों इतने एक्साइटेड हैं...
महिंद्रा ने शेयर किया शम्मी कपूर का वीडियो
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शम्मी कपूर का इसी गाने का एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही लिखा है- नई ScorpioN की लॉन्च को लेकर मैं कैसा महसूस कर रहा हूं, इसे बताने का मेरे पास यही एक तरीका है.
The only way I can convey how I feel about the imminent #ScorpioN launch…#TheBigDaddyOfSUVs pic.twitter.com/6vuIVvrrpQ
आपको बताते चलें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी Mahindra Scorpio का नया वर्जन लॉन्च करने जा रही है. नई Scorpio N Launch 27 जून को होना है. इस बार कंपनी ने इस गाड़ी में पिछली बार से काफी कुछ अलग दिया है. इसलिए कंपनी इसे Big Daddy of SUVs बता रही है.
पुरानी से इतनी अलग होगी नई स्कॉर्पियो

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








