
Amazon और Flipkart Sale के नाम पर स्कैमर्स कर सकते हैं आपका अकाउंट खाली, ऐसे बचें
AajTak
Amazon और Flipkart जैसी बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बड़ी सेल लगने वाली है. लेकिन इसी बीच साइबर फ्रॉड्स भी ऐक्टिव हो चुके हैं. सेल के नाम पर लोगों के साथ स्कैम हो रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि स्कैमर्स अब इन बड़ी वेबसाइट्स और ऐप्स का क्लोन बनाने लगे हैं.
Amazon और Flipkart हर साल दिवाली के मौके पर सबसे बड़ी सेल चलाते हैं. Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale शुरू होने में अभी एक हफ्ता बचा है, लेकिन डील्स के बारे में कंपनी ने अभी से ही बताना शुरू कर दिया है. इसी के साथ साइबर फ्रॉड्स भी ऐक्टिव हो गए हैं और आपकी गाढ़ी कमाई लूटने का पूरा इंतजाम कर चुके हैं.
दरअसल WhatsApp और दूसरे ऐप्स के ज़रिए लोगों के पास Sale और Deals से जुड़े स्क्रीनशॉट्स और लिंक्स आ रहे हैं. इनमे 1 रुपये तक के फोन को 20 हजार, 40 हजार रुपये में देने की बात की जा रही है. ज्यादातर लोग इन स्क्रीनशॉट्स और लिंक्स पर आंख मूंद कर भरोसा भी कर रहे हैं.
AI के ज़रिए इन दिनों Amazon और Flipkart जैसी दिखने वाली वेबसाइट्स और स्क्रीनशॉट्स बनाने काफी आसान हो चुके हैं. मुश्किल ये है कि अब सही और ग़लत में पहचान करना मुश्किल हो चुका है. लेकिन हम आपको बताते हैं कि कैसे आप सेल से जुड़े फेक स्क्रीनशॉट्स और लिंक्स कैसे पहचान कर ठगी होने से ख़ुद को बचा सकते हैं.
Sale के दौरान आपको WhatsApp पर कई फॉर्वर्डेड मैसेज दिखेंगे जहां Amazon और फ्लिपकार्ट जैसी ही दिखने वाली वेबसाइट्स का लिंक होगा. क्लिक करते ही सेल पेज खुलेगा और आपको लुभावने ऑफर्स दिखेंगे. क्लिक करके पेमेंट तक का पेज वैसा ही खुलेगा जैसे असली वेबसाइट्स का होता है.
पेमेंट करने के बाद ही आप समझ पाएंगे कि आपके साथ ठगी हो गई है. इसलिए जरूरी है कि किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले ज़रूर चेक करें वो असली है या नकली. ज्यादा जरूरी हो तो लिंक पर क्लिक ही ना करें. ख़ुद से Amazon या Flipkart पर जा कर ऑफर्स चेक कर सकते हैं.
सेल के दौरान सोशल मीडिया पर भी भ्रामक ऑफर्स, फर्जी स्क्रीनशॉट्स और फेक लिंक वायरल हो रहे होते हैं. यहां भी आपको इसी तरह के ऑफर्स के बारे में बताया जाता है जो देखने में बिल्कुल असली जैसा ही लगता है. लेकिन इस तरह के लिंक्स और स्क्रीनशॉट्स पर भरोसा ना करें.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










